विशेष अभियान में हटाया गया अतिक्रमण, 9 वाहन सीज यातायात पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक

विशेष अभियान में हटाया गया अतिक्रमण, 9 वाहन सीज

यातायात पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक

संतकबीरनगर।

पुलिस अधीक्षक संदीप मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर शहर में अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 9 वाहनों को सीज किया गया।

अभियान के तहत आशीर्वाद होटल मोड़ से गोकुल तिराहा तक क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार एवं प्रभारी यातायात परमहंस की टीम ने सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। फुटपाथ किनारे लगाए गए ठेले, अवैध वाहन स्टैंड और अनियमित पार्किंग को हटाकर मार्ग को सुचारु किया गया।

चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 9 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

यातायात प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठें, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाएं, नशे की हालत में ड्राइविंग से बचें और ओवरस्पीडिंग न करें। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग को अनिवार्य बताते हुए लोगों से अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Previous articleजिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
Next articleडीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here