जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

गोरखपुर।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह का शनिवार को लखनऊ में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. अमरकांत सिंह का 02 मई 2026 को अपराह्न लगभग 12 बजे लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हुआ। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में गहरा दुःख व्याप्त है।

दुखद सूचना के उपरांत कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, गोरखपुर परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. अमरकांत सिंह का निधन शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत के परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Previous articleकंस वध और रुक्मिणी विवाह की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन गूंजा भक्ति का स्वर
Next articleविशेष अभियान में हटाया गया अतिक्रमण, 9 वाहन सीज यातायात पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here