डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण

डीएम-एसपी ने तहसील सलोन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें प्राप्त, 15 का मौके पर निस्तारण

रायबरेली।

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में तहसील सलोन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम और एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से तहसीलों और थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए जाते हैं, ताकि नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से अधिकतम एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी मामले में विलंब की संभावना हो, तो उसका स्पष्ट कारण भी बताया जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राजस्व विभाग की 16, पुलिस की 7, विकास विभाग की 5, चकबंदी की 4, नगर पंचायत की 10, समाज कल्याण की 5, पूर्ति विभाग की 6, विद्युत की 1 और लोक निर्माण विभाग की 1 शिकायत शामिल रही। इनमें से 15 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश के साथ भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भी पुलिस से जुड़े मामलों को सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, उपजिलाधिकारी सलोन चंद्र प्रकाश गौतम, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार सलोन दीपिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleविशेष अभियान में हटाया गया अतिक्रमण, 9 वाहन सीज यातायात पुलिस ने चलाया सख्त चेकिंग अभियान, लोगों को किया जागरूक
Next articleडीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here