शादी समारोह मातम में बदला, मारपीट में युवक की मौत

शादी समारोह मातम में बदला, मारपीट में युवक की मौत

संतकबीरनगर,। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गायघाट में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल छा गया है।

जानकारी के अनुसार, 26/27 अप्रैल की रात्रि को गांव गायघाट में चल रहे शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद तेजी से बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान अनिल निषाद नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल और निष्पक्ष कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Previous articleनाटक के जरिए सीख: सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौनिहालों को सिखाया मुश्किलों से लड़ना
Next articleसात साल बाद गुमशुदा पीड़िता बरामद, थाना बांसगाँव के मुकदमे का सफल खुलासा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here