डीआईजी एस. चन्नप्पा ने खोराबार और खजनी थानों का वार्षिक निरीक्षण किया

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने खोराबार और खजनी थानों का वार्षिक निरीक्षण किया

गोरखपुर. पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चन्नप्पा ने सोमवार को थाना खोराबार और थाना खजनी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ रहे।

डीआईजी ने दोनों थानों में जनसुनवाई रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, अपराध रजिस्टर संख्या-04 सहित सभी महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। थाना मालखाना का भी निरीक्षण किया और वहां रखे शस्त्र, कारतूस, मुकदमाती वाहन तथा अन्य सामग्री की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी चन्नप्पा ने थाना परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जब्त वाहनों का बेहतर रख-रखाव किया जाए और सभी रजिस्टर अद्यतन एवं व्यवस्थित तरीके से रखे जाएं। 

मिशन शक्ति टीम से संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र में महिलाओं की समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों का टर्नआउट चेक किया गया तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए गए।

इस दौरान डीआईजी ने थानों पर उपस्थित चौकीदारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर विवेचनाओं की समीक्षा भी की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश पुरी, क्षेत्राधिकारी कैण्ट अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी खजनी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleदांतों की सफाई में लापरवाही सेहत बिगाड़ रही, जिला अस्पताल में रोज 40-50 मरीज
Next articleमुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here