एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में युवा प्रतिभाओं का जलवा: टॉपर्स को शील्ड-मेडल से सम्मानित

एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी में युवा प्रतिभाओं का जलवा: टॉपर्स को शील्ड-मेडल से सम्मानित

गोरखपुर (गीडा)।एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी, नेवास गीडा स्थिति शनिवार को नए शैक्षणिक सत्र के रिजल्ट घोषणा समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। शिक्षा की गुणवत्ता और समग्र विकास के लिए प्रसिद्ध इस संस्थान ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी साख को और मजबूत कर लिया।

समारोह में क्लास टॉपर्स को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बच्चे अपने क्लास टीचर्स के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए और सफलता की खुशी मनाते रहे।

प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “ऐसे कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और अभिभावकों को अपने बच्चों की प्रतिभा पर गर्व करने का अवसर देते हैं। अभिभावक निरंतर बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर ध्यान दें, ताकि वे उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।”

प्रिंसिपल के.के. गौड़ ने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “विद्यालय परिवार हर बच्चे को बेहतर भविष्य देने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। हम न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं।”

इस अवसर पर अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में हौसला अफजाई की गई। क्लास-वार टॉपर्स की सूची इस प्रकार रही:

नर्सरी: रेवंश यादव, सारांश वर्मा, अभय प्रताप सिंह (टीचर: अनीता )  L.K.G – B: सिद्धांत शाही, मनस्वी वर्मा, रिद्धि यादव (टीचर: रजनी मैम)  L.K.G: अवेश, आरिफ, नैन्सी, कार्तिक (टीचर: पूजा मौर्य)  U.K.G – A: उत्कर्ष सिंह, अमृता, आयुष सिंह, निधि, श्रेया (टीचर: सुप्रिया)  U.K.G – B: अमन, उत्कर्ष, अमित निषाद (टीचर: कनक)  कक्षा 1-A: देवांश शाही, अंशुमान सिंह, मो. अर्श (टीचर: संजना ) कक्षा 1-B: सृष्टि शाही, युवराज यादव, कृष्णा यादव, रितेश (टीचर: जगदीश सर)  कक्षा 2: आराधना, अनन्या, अनुष्का (टीचर: तान्या सिंह) कक्षा 3: अयांश पांडे, जोया, धैर्य सिंह, अरशद (टीचर: महेंद्र सिंह) कक्षा 4: जय किशन, निहारिका शाही, शिवांगी यादव (टीचर: नेहा) कक्षा 5: समर, सरस, आर्यन यादव (टीचर: निशा) कक्षा 6: आराध्या सिंह, आयुष कुमार, आदर्श राय (टीचर: मिनाक्षी) कक्षा 7: आदित्य गुप्ता, खुशबू/अदिति यादव, अंशिका गुप्ता (टीचर: बृजेश शर्मा)एसआरएस इंटरनेशनल एकेडमी साबित कर रही है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर बच्चा अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। 

Previous article11 मोबाइल व 2.3 किलो गांजा बरामद
Next articleडीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने मनकापुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here