दहेज प्रताड़ना में बेटी की मौत, 4 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

दहेज प्रताड़ना में बेटी की मौत, 4 आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

संतकबीरनगर। दहेज के लालच में पत्नी को प्रताड़ित कर उसकी मौत करने के मामले में थाना महुली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा संख्या 105/2026 (धारा 80(2)/85/92 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट) के तहत वार्ड नंबर 08, रंगपाल नगर, नगर पंचायत हरिहरपुर के चारों आरोपियों को हरिहरपुर क्षेत्र से दबोच लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनीष गौड (28), रजनीश कुमार उर्फ पप्पू गौड (32), रामकिशुन (62) और रीता (32) शामिल हैं। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। 

वादी ने 28 मार्च को थाने में शिकायत दी थी कि उसके ससुराल पक्ष वाले लगातार दहेज की मांग को लेकर बेटी को मारपीट और प्रताड़ना देते थे। 26 मार्च को बेटी मृत अवस्था में पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर सभी चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। 

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल छोटेलाल कनौजिया, महिला कांस्टेबल सौम्या पाण्डेय और कमलेश कुमारी की टीम शामिल रही। 

क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Previous articleकन्या जन्मोत्सव: बेला बेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 नवजात बेटियों का स्वागत, माताओं को योजनाओं की दी जानकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here