सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कल ‘मेधा उत्सव’: मेधावियों पर पुरस्कारों की बौछार, नए सत्र का प्रवेश परीक्षा भी
संतकबीरनगर।
जिले के नामचीन शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कल ‘एनुअल रिपोर्टिंग’ के अवसर पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह ‘मेधा उत्सव’ का आयोजन होगा। वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पूरे स्कूल ग्राउंड को फूलों से सजाया गया है, जहां कतारों में चमचमाती साइकिलें आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई हैं।
मेधावियों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय परिवार ने साइकिल, दीवार घड़ी, हाथ घड़ी, शील्ड और मैडल जैसे आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की है। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा और उन्हें पुरस्कृत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जाएगी।
प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि मेधावियों के सम्मान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल हर्षोल्लास के साथ उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ छात्र-छात्राओं का समय-समय पर हौसला अफजाई करना विद्यालय की प्राथमिकता रही है। इससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए मजबूती से तैयार हो सकें।
उसी दिन नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) के लिए प्रवेश परीक्षा (एंट्रेंस एग्जाम) का भी आयोजन होगा। पंजीकृत छात्र-छात्राएं ही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिन अभिभावकों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे तुरंत विद्यालय पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उनके बच्चे प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकें।















