ईद पर्व पर प्रशासन मुस्तैद: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नमाज

ईद पर्व पर प्रशासन मुस्तैद: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई नमाज

 

देवरिया। जनपद में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के कुशल नेतृत्व में सभी अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे और ईदगाहों, मस्जिदों तथा प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

ईदगाहों एवं मस्जिदों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और पेयजल जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हर पहलू की निगरानी की, जिससे कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज पूर्ण शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ संपन्न हुई।

लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते पूरे जनपद में शांति और व्यवस्था बनी रही। कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं हुई।

ईद की नमाज के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जनपदवासियों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपील की कि सभी लोग सदैव आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे को बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें।

Previous articleईद पर समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बांटी खुशियां, मजबूत किया भाईचारे का संदेश
Next articleईद-उल-फितर पर कमिश्नर-डीआईजी ने किया पैदल भ्रमण: शांति और सौहार्द का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here