एएसएन यंग लीडर जी-20 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे शशांक सिंह

– संतकबीरनगर के कोनी गांव के रहने वाले हैं शशांक शेखर सिंह
– शशांक शेखर सिंह ने किया पूर्वांचल को गौरवान्वित
संतकबीरनगर।
संतकबीरनगर के कोनी गांव निवासी राजेश्वर सिंह के छोटे पुत्र शशांक शेखर सिंह दिल्ली में आयोजित एएसएन यंग लीडर जी -20 बैठक के अंतिम दौर में यूनाइटेड नेशन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम 10 और 11 अगस्त को यूएन हाउस लोधी इस्टेट नई दिल्ली में होगा। शशांक का इसके लिए चयन पर परिवार के साथ ही शुभ चिन्तकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
राज ग्लोल एकेडमी मलोरना के प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह के छोटे पुत्र शशांक शेखर सिंह एल के सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन राजस्थान के छात्र हैं। उनका चयन राजस्थान से प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। राजेश्वर सिंह ने बताया कि शशांक को इतिहास, राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विषय में विशेष रूचि है। शशांक का इस प्रतिस्पर्धा में चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के छात्रों को पछाड़ते हुए हुआ है। शिखर सम्मेलन छात्रों के नेतृत्व कौशल को विकसित करने और निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह बच्चों को वैश्विक मुद्दों पर अमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, और उनके विकास को बढ़ावा देता है। उनके चयन पर जनपद वासियों में खुशी की लहर है। सभी ने ईश्वर से कामना किया कि प्रतिस्पर्धा के फाइनल में भी उन्हे विजय मिले, जिससे जिले का नाम रोशन हो। चयन पर राज ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर डॉ डीपी सिंह, उमेश सिंह, शेखू खान, लाल जी यादव, प्रदीप सिंह सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दिया।

Previous articleदीर्घकालिक विकास के लिए पूर्वांचल विकास निधि का करें इस्तेमाल : योगी
Next articleस्कूली बच्चों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, वायरल हो रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here