दीर्घकालिक विकास के लिए पूर्वांचल विकास निधि का करें इस्तेमाल : योगी

दीर्घकालिक विकास के लिए पूर्वांचल विकास निधि का करें इस्तेमाल : योगी

सीएम बोले- इन क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं, शोध व अध्ययन करें नौ से 15 अगस्त

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड व पूर्वांचल के विकास के लिए आवंटित निधि का उपयोग बहुआयामी व दीर्घकालिक विकास को ध्यान में रखकर स्थानीय जरूरतों के अनुसार किया जाए। उन्होंने नियोजन विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इन दोनों क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाओं को खंगालने के लिए विश्वविद्यालयों व तकनीकी संस्थाओं को जोड़ें।

सीएम ने कहा कि किस सेक्टर में ज्यादा मेहनत की जरूरत है और उसे किस तरह की सहायता चाहिए इसका गहन अध्ययन व शोध कर रिपोर्ट नियोजन विभाग में जमाकर उसे कार्ययोजना में शामिल किया जाए।

सीएम ने कहा कि हर परिवार के कम से कम एक सदस्य को नौकरी व रोजगार से जोड़ने के लिए लागू फैमिली आईडी की जागरूकता बढ़ाएं।

कहा कि प्रदेश की वार्षिक आय लगातार बढ़ रही है। 2020-21 में आय 16,45,317 करोड़ थी, जो 2021-22 में लगभग 20% की बढ़ोतरी के साथ 19,74,532 करोड़ हो गई। वहीं, 2022-23 में करीब 21.91 लाख करोड़ आय हुई है। ब्यूरो

ब्लॉकों को 60 लाख व 2 करोड़ का इनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षात्मक (पिछड़े) विकास खंड कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता में हैं। मार्च 2022 से मार्च 2023 तक ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में कुशीनगर का विशुनपुरा ब्लॉक सर्वश्रेष्ठ रहा है। इसी प्रकार विषयगत क्षेत्रवार डेल्टा रैंकिंग में मझगवां (बरेली), वजीरगंज (बदायूं), भीटी (अंबेडकरनगर), फतेहगंज (बरेली) और सोहांव (बलिया) ब्लॉक प्रथम रहा है। ओवरऑल डेल्टा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक को दो करोड़ व विषयगत में प्रथम पर 60-60 लाख का वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे ब्लॉक में तैनात सीएम फेलो के प्रदर्शन की मासिक रैंकिंग तैयार की जाए।

तक ‘मेरी माटी मेरा ‘देश’ कार्यक्रम का होगा आयोजन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मिट्टी को नमन, वीरों का वन्दन’ संदेश के साथ ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह देश के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर प्रदेशवासी को सहभागी बनना चाहिए।

Previous articleहत्या की झुठी खबर से मची सनसनी, पुलिस रही हलकान
Next articleएएसएन यंग लीडर जी-20 में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे शशांक सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here