डीएम-एसपी ने UPSI परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की: पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

डीएम-एसपी ने UPSI परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा की: पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

 

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस या प्रतिबंधित सामग्री को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचें।

अन्य प्रमुख निर्देश:

– परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ जमा न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए।  

– नकल गिरोहों या संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए।  

– सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजें।  

– ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।  

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा, “परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी ‘टीम वर्क’ के साथ कार्य करें ताकि अभ्यर्थी भयमुक्त वातावरण में परीक्षा दे सकें।”

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने भी सभी को सतर्क रहने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, थानों के एसओ/एसएचओ तथा परीक्षा ड्यूटी में तैनात अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Previous articleजिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं: डीएम अफवाह फैलाने व कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here