6 घंटे बिजली सप्लाई आज रहेगी बंद।

6 घंटे बिजली सप्लाई आज रहेगी बंद।

गोरखपुर।पिपरौली। विद्युत विभाग ने अपने उपभोक्ताओं को जनहित मे जारी सूचना में132 केवी बरहुआ-मोहद्दीपुर ग्रिड लाइन के कंडक्टर क्षमतावृद्धि कार्य के कारण सुरक्षा के मद्देनजर कल दिनांक 9 मार्च 2026 (सोमवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।जिसमें- 33 केवी लालडिग्गी उपकेंद्र ,33 केवी रूस्तमपुर उपकेंद्र,33 केवी सेवई उपकेंद्र ,

तथा 33केवी नौसड़ उपकेंद्र से जुड़ा क्षेत्र शामिल रहेगा। 

एसडीओ ट्रांसमिशन मोहद्दीपुर अभय प्रताप सिंह ने जारी सूचना में कहा है कि यह कार्य आवश्यक है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

विभाग ने कहा है कि कार्य समय पर पूरा होने पर बिजली आपूर्ति शाम 4 बजे के बाद बहाल हो जाएगी। किसी भी असुविधा के लिए नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

Previous articleमहिला दिवस पर सूरजकुंड पोखरा में विशाल स्वच्छता महाअभियान: नगर आयुक्त समेत 230 लोगों ने किया श्रमदान
Next articleतहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल: चौरीचौरा-खजनी एसडीएम पर आदेश न मानने का आरोप.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here