फोरलेन पर फर्राटे भर रहे राख लदे डंपर राहगीरों के आवागमन में बनी मुसीबत

फोरलेन पर फर्राटे भर रहे राख लदे डंपर

राहगीरों के आवागमन में बनी मुसीबत

वायु प्रदूषण को लेकर जिम्मेदार बेखबर

उत्तर प्रदेश गोरखपुर सहजनवा

सहजनवा तहसील क्षेत्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा अंतर्गत कार्बनिक फैक्ट्रियों से निकलने वाली राख लदे डम्फर मानक को दरकिनार कर फोरलेन खर्राटे भर रहे हैं जिससे फोरलेन से गुजरने वाले चलने वाले राहगीरों आवागमन में परेशानियों का सबक बना हुआ है। पर इसके जिम्मेदार अधिकारी बेखबर है।

बताते चलें कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा क्षेत्र अंतर्गत कार्बनिक उद्योग इकाइयों से निकलने वाली राखो ढुलाई में लगे डम्फरो द्वार फोरलेन एनएच 28 फर्राटे भरते दिखाई दे रहे हैं। राख ढुलाई कार्य में स्लिम ठेकेदारों द्वारा राख ढुलाई मानक को नजरअंदाज किया जा रहा है। राख को त्रिपाल से ढककर लेजाना चाहिए राख को पानी से गिल कर लेजाना चाहिए पर राख लदे डम्फर मानक को दरकिनार कर फोरलेन पर फर्राटे भर रहे है। जिसके कारण हवा में उड़ रही राख से फोरलेन पर चलने वाले राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। पर इसके जिम्मेदार अधिकारी इस खबर से अंजान बने हुए राहगीरों के आंख में राख पड़ जाती है। उन्हें राख निकलवाने के लिए डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है। होटल पर चल रहे राहगीर दुर्घटना के भी शिकार हो रहा है।

क्या कहते हैं। राहगीर

इस संबंध में अरविंद तिवारी का कहना है। राख ढुलाई कार्य में डम्फर बिना रोक-टोक के फोरलेन पर फर्राटे बताएं आम आदमी का फोरलेन पर चलना दूभर हो गया है।

एडवोकेट श्याम बिहारी त्रिपाठी का कहना है। कि औद्योगिक क्षेत्र से गुजर रही फोरलेन साइकिल बाइक सवार राहगीरों के लिए चलना मुश्किल हो गया है। क्योंकि राख लदे ट्रक बिना ढके चलते हैं। राख हवा में उड़ती है। जिस कारण राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

समाजसेवी पवन सिंह का कहना है। कि वायु प्रदूषण को लेकर अनेकों बार शिकायत किया गया पर जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जान कर अंजान बने हुए जिसका परिणाम नगर वासियों व राहगीरों को उठाना पड़ता है।

एडवोकेट अजय शुक्ला का कहना है। कि अब तो बाइक से फोरलेन पर चलना बहुत मुश्किल भरा है क्योंकि राख लेकर चलने वाले वाहन राख धुलाई मानकों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से और लिंग पर फर्राटे भर रहे हैं। पर इसके जिम्मेदार इसको लेकर अंजान बने हुए हैं।

क्या करते हैं। जिम्मेदार

एसपी व प्रभारी गीडा का कहना है। कि राख लदे वाहनों का समस्या संज्ञान में आया है। इस समस्या के समाधान के लिए उद्यमियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी सहजनवा कुंवर सचिन सिंह का कहना है कि और उद्यमियों संघ राख कि समस्या के समाधान के लिए वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

Previous articleमुख्यमंत्री के फैसले पर लगी मोहर 2010 बैच के 223 अपर निजी सचिव स्थायी, शेष को नियुक्ति की कार्यवाही तेज
Next article763 पुलिस वाले संभालेंगे मोहर्रम जुलूस की जिम्मेदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here