नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने ग्रहण किया पदभार

नवागत पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने ग्रहण किया पदभार

बस्ती। 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी यशवीर सिंह ने शुक्रवार को बस्ती के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे रायबरेली में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हालिया तबादलों में रायबरेली से बस्ती स्थानांतरण के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चार्ज संभाला।

नवागत एसपी यशवीर सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रायसी गांव के निवासी हैं। उन्होंने वेटरनरी (पशु चिकित्सा) में डिग्री हासिल की है और आईपीएस बनने से पहले पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। 2013 बैच के इस तेज तर्रार अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिनमें सिद्धार्थनगर में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उनकी गिनती ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सख्त कार्रवाई करने वाले अधिकारियों में होती है।

बस्ती जिले में उनकी तैनाती से कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का तबादला सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पद पर किया गया था।

एसपी यशवीर सिंह ने पदभार ग्रहण के बाद जिले की पुलिस टीम के साथ बैठक की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा पर जोर दिया। बस्ती पुलिस परिवार ने नए कप्तान का स्वागत किया है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Previous articleअंतर्राज्यीय अपराध गिरोह पर संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई चोरी की तीन चारपहिया गाड़ियां, 20 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा और करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद
Next articleस्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को लेकर नगर निगम अलर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here