मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी: संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये

मोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी: संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद/सर्विलांस सेल अमित कुमार के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 121 गुमशुदा मोबाइल फोन (एंड्रॉयड सेट, विभिन्न कंपनियों के) सफलतापूर्वक बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

मोबाइल मिलने की सूचना मिलते ही कई मोबाइल स्वामी भावुक हो गए और संतकबीरनगर पुलिस को हृदय से धन्यवाद दिया। पुलिस ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से तकनीकी सहायता ली, जिससे गैर-प्रांतों (बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़) से लेकर विदेश (सऊदी अरब) तक पहुंची मोबाइल भी ट्रेस हो सके।

कुछ उल्लेखनीय बरामदगी

– सदाबखान पुत्र वसी अहमद (चम्मनगंज, कानपुर) का मोबाइल बरदहिया बाजार से गुम होने के बाद सऊदी अरब से ट्रेस हुआ।

– संजय चौधरी पुत्र चुरमी (वैशाली, बिहार) का मोबाइल महराजगंज से बरामद।

– शिक्षक ज्योति प्रकाश तिवारी पुत्र नारायण (बैरियो, बलिया) का मोबाइल अम्बेडकरनगर-बस्ती बॉर्डर से।

– नंदनी प्रजापति पुत्री योगेन्द्र (कोपिया, बखिरा) का मोबाइल गोरखपुर से बरामद।

प्रभारी सर्विलांस सेल अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में टीम ने शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की। टीम में का0 अमरजीत मौर्य, का0 नितीश कुमार सहित जनपद के समस्त थानों पर CEIR पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मोबाइल बरामद करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25,000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

CEIR पोर्टल से आमजन को सीधा लाभ

पुलिस ने बताया कि चोरी/गुम हुए मोबाइल की शिकायत CEIR.GOV.IN वेबसाइट पर दर्ज कर IMEI ब्लॉक/ट्रेस किया जा सकता है। शिकायत के लिए मोबाइल धारक का आधार कार्ड, मोबाइल बिल, संबंधित थाने में दर्ज गुमशुदगी की कॉपी, सिम नंबर, IMEI नंबर व मॉडल नंबर की आवश्यकता होती है।

संतकबीरनगर पुलिस की इस सफलता से न केवल मोबाइल स्वामियों की चिंता खत्म हुई, बल्कि तकनीक के सहारे अपराधियों पर लगाम कसने का संदेश भी गया। ओएलएक्स ऐप पर बेचे गए मोबाइल भी पुलिस ने खोज निकाले।

Previous articleमहादेवा में भागवत कथा की धूम: डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कथा स्थल पर टेका मत्था, आयोजन समिति को दी 15 हजार रुपये की सहयोग राशि
Next articleएसपी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here