सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 77वें गणतंत्र दिवस पर उमड़ा जोश प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने माता चंद्रावती देवी के साथ फहराया तिरंगा, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 77वें गणतंत्र दिवस पर उमड़ा जोश

प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने माता चंद्रावती देवी के साथ फहराया तिरंगा, छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

संतकबीरनगर। पूर्वांचल के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शुमार सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में 77वें गणतंत्र दिवस का उत्सव हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना से भरा रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने माता चंद्रावती देवी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की। ध्वजारोहण के बाद पूरा कैंपस भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय परिवार ने प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी और चतुर्वेदी परिवार की मुखिया माता चंद्रावती देवी का फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और पैट्रियॉटिक प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।

सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के नोनीहाल (छोटे) छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मासूम प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुतियों के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगदी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे प्रबंधक डॉ. उदय ने छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसी प्रस्तुतियां ही नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की जड़ें मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरा सूर्या कैंपस “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गुंजायमान रहा। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे, बलराम उपाध्याय, नितेश द्विवेदी, आरती चौधरी, आशुतोष पाण्डेय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं और छात्रों के उत्साह की सराहना की।

यह आयोजन न केवल गणतंत्र दिवस के मूल्यों एकता, समानता और राष्ट्रप्रेम को जीवंत किया, बल्कि सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित करता है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाते हैं।

Previous article77वें गणतंत्र दिवस पर रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व डीएम हर्षिता माथुर ने फहराया तिरंगा, दिलाई संविधान की शपथ, सम्मानित किए स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित
Next article77वें गणतंत्र दिवस पर कुशीनगर में भव्य संयुक्त सांस्कृतिक समारोह राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने फहराया तिरंगा, छात्रों की झांकियों और प्रस्तुतियों ने बांधा सबका ध्यान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here