विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी सेवई बाजार क्षेत्र में
गोरखपुर। सेवई उपकेंद्र अंतर्गत सेवई बाजार क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को जानकारी हेतु। आज यानी बुधवार को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक अनुरक्षण कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उपकेंद्र सेवई के जूनियर इंजीनियर अवनीश पाण्डेय ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना आवश्यक कार्य इस अवधि से पहले या बाद में संपन्न कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपरिहार्य कारणों से समय में कुछ परिवर्तन संभव है।
उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे इस जानकारी का ध्यान रखें और असुविधा से बचने के लिए पहले से तैयारी कर लें।















