डीआईजी बस्ती ने पुलिस अधीक्षकों के साथ की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, दिए आवश्यक निर्देश
बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने मंगलवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में जनपद बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षकों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की।
गोष्ठी में डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही, गैंगेस्टर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, चोरी एवं वाहन चोरी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने गो-तस्करी की रोकथाम, रात्रिकालीन सघन चेकिंग, संगीन अपराध, महिला अपराध एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही, जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान लागू करने, यक्ष ऐप पर सभी कर्मियों को लॉगिन कराने, थाना प्रभारियों से यक्ष ऐप पर फीडिंग पूर्ण कराने, साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB, कर्मयोगी पोर्टल, CM डैशबोर्ड, ITSSO, JMIS आदि पोर्टलों की निरंतर निगरानी कराने, साइट्रेन पोर्टल पर सभी कर्मियों का प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण कराने तथा पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
डीआईजी ने नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारंभिक जांच, मृतक आश्रित सेवायोजन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, पुलिस-जनता समन्वय, यू0पी0 112 के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, साइट्रेन व आईगांट ऐप पर शेष कर्मियों का प्रशिक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।















