महिला थाने का औचक निरीक्षण: एसपी संदीप कुमार मीना ने कमियों पर सख्त नजर, 10 दिनों में सुधार के निर्देश

महिला थाने का औचक निरीक्षण: एसपी संदीप कुमार मीना ने कमियों पर सख्त नजर, 10 दिनों में सुधार के निर्देश

संतकबीरनगर। जनसुनवाई के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने महिला थाने का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने नवनिर्मित,बाउंड्री वॉल,कार्यालय, महिला बंदीगृह,मालखाना, फरियादी रजिस्टर, विभिन्न कमरों, महिला आवास, ड्यूटी रजिस्टर और थाना परिसर की बारीकी से जांच की।

एसपी ने पुरानी टूटी-फूटी कुर्सी-मेज हटाकर नई व्यवस्था करने का आदेश दिया। महिला थाने में कई कमियां पाई गईं, जिनमें सफाई की कमी, पानी की टंकी से रिसाव, व्यवस्था में लापरवाही और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रमुख थी। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 10 दिनों के अंदर सभी कमियां पूरी की जाएं। थाने को बेहतर और महिला सुरक्षा के अनुकूल बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए।

महिला आवास की सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए एसपी ने थाना प्रभारी महिला को निर्देश दिए कि हर जगह साफ-सफाई सुचारू रूप से हो। पानी की टंकी के रिसाव को तुरंत दुरुस्त करने का आदेश दिया। ड्यूटी रजिस्टर में हर चीज की एंट्री अनिवार्य करने और बेहतर पुलिसिंग के लिए सभी बिंदुओं पर ध्यान देने को कहा।

एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा और न्याय का केंद्र है। यहां व्यवस्था और सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद थाना प्रभारी और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई कि सभी निर्देशों का तुरंत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Previous articleनववर्ष पर डीएम-एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं
Next articleगांधी नगर मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने का विवाद फिर गरमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here