नववर्ष पर डीएम-एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं

नववर्ष पर डीएम-एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं

रायबरेली। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने आईटीआई वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने बुजुर्गों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-शांति एवं दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उन्हें फल वितरित किए गए। बुजुर्गों ने अधिकारियों की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और कहा कि ऐसी मुलाकातें उन्हें परिवार का एहसास दिलाती हैं। डीएम और एसपी ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि बुजुर्ग हमारी विरासत हैं। उनका सम्मान और देखभाल समाज की जिम्मेदारी है। नववर्ष के अवसर पर उनकी खुशी में शामिल होना सौभाग्य की बात है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने भी बुजुर्गों से कहा कि प्रशासन उनकी हर जरूरत पर खड़ा रहेगा।

यह मुलाकात बुजुर्गों के लिए भावुक और खुशी भरी रही। वृद्धाश्रम में मौजूद बुजुर्गों ने अधिकारियों को आशीर्वाद दिया और नए साल की शुरुआत में मिले प्यार को जीवन की सबसे बड़ी खुशी बताया।

प्रशासन की यह पहल समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है।

Previous articleनववर्ष पर डीएम-एसपी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, अवस्थापना सुविधाओं का किया निरीक्षण
Next articleमहिला थाने का औचक निरीक्षण: एसपी संदीप कुमार मीना ने कमियों पर सख्त नजर, 10 दिनों में सुधार के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here