नववर्ष पर डीएम-एसपी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, अवस्थापना सुविधाओं का किया निरीक्षण

नववर्ष पर डीएम-एसपी ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, अवस्थापना सुविधाओं का किया निरीक्षण

रायबरेली। नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने खाली सहाट स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन किए और ईश्वर से जनपदवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं सुरक्षा की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसपी ने वंदन योजना के अंतर्गत मंदिर परिसर में कराई गई अवस्थापना सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से विकसित इन सुविधाओं में मंदिर प्रांगण का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पाथवे, शौचालय ब्लॉक और अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। लगभग 200 वर्ष पुराने इस मंदिर में वर्षों से रामलीला, रावण दहन, भागवत कथा जैसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन होते हैं। इन कार्यक्रमों के कारण मंदिर की लोकप्रियता बढ़ी और श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई। इसी को देखते हुए मंदिर का चयन वंदन योजना में किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने स्थानीय लोगों से वार्ता की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि वंदन योजना के तहत ऐसी ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का विकास जनभावनाओं और आस्था का सम्मान है।

इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए गए, ताकि कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिले।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह सहित संबंधित अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

डीएम और एसपी ने नववर्ष पर सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि नया वर्ष शांति, समृद्धि और विकास लेकर आए। प्रशासन हर स्तर पर जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous articleसड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ: डीएम हर्षिता माथुर व एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने दिलाई शपथ, प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
Next articleनववर्ष पर डीएम-एसपी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here