पावरलिफ्टिंग संघ गोरखपुर: भारतेन्दु यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, नई कार्यकारिणी घोषित
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जनपद पावरलिफ्टिंग संघ के संगठनात्मक चुनाव की महत्वपूर्ण घोषणा हुई। भारतेन्दु यादव को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर फैलते ही संघ से जुड़े पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
चुनाव प्रभारी एवं वरिष्ठ सदस्यों ने बताया कि भारतेन्दु यादव लंबे समय से खेल जगत से जुड़े हैं और पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों के हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए सभी सदस्यों ने एकमत होकर उन्हें अध्यक्ष पद सौंपा। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न होने से चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा इस प्रकार है:
– महासचिव: सत्येंद्र सिंह
– उपाध्यक्ष: अनुपम यादव
– सचिव: देवेंद्र यादव
– कोषाध्यक्ष: शशांक सिंह
– मीडिया प्रभारी: अजय सिंह गौतम
– संगठन मंत्री: विवेकजीत सिंह, अरविंद पांडेय
– कार्यालय प्रभारी: राजू सिंह
– तकनीकी सलाहकार: नवीन चंद्र यादव
– कार्यकारिणी सदस्य: राजू पासवान
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भारतेन्दु यादव ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी है। उनका मुख्य उद्देश्य जनपद में पावरलिफ्टिंग को मजबूत बनाना, युवाओं को इस खेल से जोड़ना और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आने वाले समय में जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि स्थानीय प्रतिभाएं आगे बढ़ सकें।
उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ पारदर्शिता के साथ कार्य करेगा। खिलाड़ियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाएगा। नियमित अभ्यास शिविर, प्रशिक्षकों की व्यवस्था और खेल संसाधनों के विकास पर ठोस पहल होगी।
प्रेस वार्ता में उपस्थित पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया।
यह चुनाव पावरलिफ्टिंग खेल को गोरखपुर में नई ऊर्जा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।















