फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल, बस्ती में क्रिसमस दिवस का भव्य आयोजन: हर्षोल्लास और उत्साह से सराबोर रहा समारोह

फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल, बस्ती में क्रिसमस दिवस का भव्य आयोजन: हर्षोल्लास और उत्साह से सराबोर रहा समारोह

बस्ती। फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्रीस्कूल, बस्ती में क्रिसमस दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की निदेशक रश्मि अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन में बच्चों, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय परिसर को क्रिसमस थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। 

बच्चों और अभिभावकों के मनोरंजन के लिए स्वादिष्ट खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई। अनेक रोचक खेलों, प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों ने पूरा वातावरण उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर तोशी कलेक्शन, कमला बुटीक एवं आस्था ब्यूटी पार्लर की ओर से लगाए गए स्टॉल्स को आगंतुकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपने मनमोहक नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। 

साथ ही आयोजित टैलेंट हंट में बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में अविका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार जीता। वहीं वेदांत, याना अग्रवाल, सौमित, अनुदीप एवं गार्गी ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पुरस्कार हासिल किए। निर्णायक के रूप में पधारीं श्रीमती नीतू ने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं गतिविधियों की खुले दिल से सराहना की।

कार्यक्रम को और रोमांचक बनाने के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें गार्गी ने विशेष उपहार जीतकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।यह आयोजन बच्चों के लिए खुशियों, सीख और आत्मविश्वास से भरपूर रहा। विद्यालय की पूरी टीम के समर्पण, परिश्रम एवं बेहतर आयोजन क्षमता के कारण यह क्रिसमस दिवस समारोह अत्यंत सफल और यादगार सिद्ध हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की दिल से सराहना की।

Previous articleअल-हेरा एजुकेशन मोतीनगर में मेधावी छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान: शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. अयूब
Next articleडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक संपन्न: उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here