साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए पुलिस लाइन में महत्वपूर्ण बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
बस्ती। बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में पुलिस लाइन बस्ती के सभागार में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत एवं क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी थानों पर गठित साइबर टीमों तथा जनपदीय साइबर थाना/सेल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, सोशल मीडिया दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
सभी थाना स्तर साइबर टीमों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित कराने का निर्णय लिया गया, ताकि पुलिस कर्मी साइबर अपराधों की जांच एवं रोकथाम में अधिक सक्षम बन सकें। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने साइबर अपराध को जनता की सुरक्षा एवं विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए सभी को सख्त निर्देश दिए कि इस दिशा में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह पहल जनपद को साइबर सुरक्षित बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। साथ ही, साइबर जागरूकता अभियान चलाकर जनता से अपील की गई कि किसी भी साइबर अपराध की शिकायत तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें या पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 डायल करें।















