थाईलैंड से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे समीर खान व विवेक शर्मा: जीजेडआई कार्ट ने किया भव्य स्वागत

थाईलैंड से गोल्ड मेडल जीतकर लौटे समीर खान व विवेक शर्मा: जीजेडआई कार्ट ने किया भव्य स्वागत

गोरखपुर। गोरखपुर एवं आसपास के क्षेत्र के लिए गौरव का पल आया जब किसान परिवार के बेटे समीर खान (महराजगंज) एवं विवेक शर्मा (पादरी बाजार, गोरखपुर) ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत से हासिल इस उपलब्धि ने पूरे पूर्वांचल का मान बढ़ाया। लौटने पर जीजेडआई कार्ट ने दोनों विजेताओं का भव्य स्वागत किया, केक काटकर जश्न मनाया गया।दोनों खिलाड़ियों ने एक स्वर में जीत का श्रेय कोच माज खान (माज सर) को दिया। उन्होंने कहा, “कोच ने न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से मजबूत बनाया।

उनके बिना यह मुकाम असंभव था।” गुरु-शिष्य की यह मिसाल सभी को प्रेरित कर रही है।इसी कड़ी में दिल्ली में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शोएब (मुखालिशपुर तिघरा, संतकबीरनगर) ने भी स्वर्ण पदक जीता। गरीब परिवार से आने वाले शोएब ने कोच माज खान की बदौलत यह सफलता हासिल की। तीनों विजेता समीर, विवेक एवं शोएब ने कोच के साथ केक काटकर खुशी साझा की।

स्वागत में परिजन, खेलप्रेमी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कोच माज खान ने कहा कि खिलाड़ी गोरखपुर एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। लक्ष्य है हर ट्रेनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाना।यह सफलताएं युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो साबित करती हैं कि सही मार्गदर्शन एवं लगन से साधारण पृष्ठभूमि से भी वैश्विक मंच पर विजय प्राप्त की जा सकती है

 

Previous articleसूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन: ब्लू हाउस का दबदबा, जांबाजों ने दिखाया प्रतिभा का जौहर
Next articleएसपी ने पैदल गस्त कर किया कोहरे में यातायात व्यवस्था का सघन निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here