राजन इंटरनेशनल एकेडमी में खेल महोत्सव-25 की तैयारियां पूरी: आज से पूर्वाभ्यास शुरू, खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर
बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित होने वाले खेल महोत्सव-25 की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। मंगलवार से विद्यालय परिसर में पूर्वाभ्यास विधिवत शुरू हो गया। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा देखते ही बनता था। शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों की निगरानी में छात्र-छात्राएं पूरे मनोयोग से अभ्यास करते नजर आए।पूर्वाभ्यास के दौरान निदेशक राकेश चतुर्वेदी एवं प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी मैदान में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न खेलों का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।
निदेशक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करते हैं। विद्यालय का लक्ष्य सर्वांगीण विकास है।कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव 23-24 दिसंबर को होगा। प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग प्रशिक्षक, निर्णायक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने कहा कि इस वर्ष करीब 70 खेल शामिल हैं। प्ले से इंटरमीडिएट तक के छात्र भाग लेंगे। छोटों के लिए मनोरंजक खेल, वरिष्ठों के लिए एथलेटिक्स एवं टीम गेम्स।
खेल शिक्षक निरंतर फिटनेस एवं नियमों की ट्रेनिंग दे रहे हैं। मार्च पास्ट, ड्रिल, ट्रैक इवेंट्स एवं टीम गेम्स का अभ्यास सराहनीय रहा।अभिभावकों में भी उत्साह है। प्रबंधन ने उन्हें बच्चों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम संचालन जीत यदुवंश ने किया। अमित मिश्रा, शौरभ पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।यह महोत्सव छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बनेगा, जो शिक्षा एवं खेल के समन्वय से उज्ज्वल भविष्य की राह प्रशस्त करेगा।















