आपात में भरोसे की आवाज बनी यूपी-112: गोरखपुर से जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत

आपात में भरोसे की आवाज बनी यूपी-112: गोरखपुर से जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत

 

गोरखपुर। आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता पहुंचाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की यूपी-112 सेवा ने जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत गोरखपुर से की। “जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ” कार्यक्रम के तहत पुलिस महानिदेशक यूपी-112 श्रीमती नीरा रावत के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के मार्गदर्शन में 20 दिसंबर 2025 को यह अभियान प्रारंभ हुआ।पहले दिन यूपी-112 टीमों ने शैक्षणिक संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में पहुंचकर युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि आपातकाल में पुलिस सहायता मात्र 112 डायल करने की दूरी पर है।प्रथम चरण में पीपीगंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

छेड़छाड़, सड़क दुर्घटना, साइबर ठगी एवं स्वास्थ्य संकट जैसी स्थितियों का सजीव मंचन कर छात्रों को घबराने के बजाय तुरंत 112 डायल करने का संदेश दिया। प्रश्न-उत्तर सत्र में जिज्ञासाओं का समाधान हुआ।दूसरे चरण में गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को नाइट एस्कॉर्ट सेवा एवं ‘सवेरा योजना’ की जानकारी दी गई। संदिग्ध गतिविधियों या असहज स्थिति में 112 कॉल करने की प्रक्रिया सरल उदाहरणों से समझाई गई।

तीसरे चरण में रामगढ़ताल चौकी नौकायन क्षेत्र में कोहरे में सुरक्षित सफर पर जोर दिया। फॉग लाइट, नियंत्रित गति एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। एलईडी वैन से रेस्क्यू वीडियो दिखाए गए एवं पीआरवी का लाइव डेमो प्रस्तुत किया।यूपी-112 अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता में विश्वास जगाना है। संकट में पुलिस सदैव तत्पर है। अभियान जिले के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।

Previous articleसड़क दुर्घटनाओं में हर हाल में कमी लाएं, कोहरे में ‘जीरो टॉलरेंस’ अपनाएं: मुख्यमंत्री योगी
Next articleराजन इंटरनेशनल एकेडमी में खेल महोत्सव-25 की तैयारियां पूरी: आज से पूर्वाभ्यास शुरू, खिलाड़ियों में उत्साह चरम पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here