भीषण ठंड व घने कोहरे से बचाव, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 19 दिसंबर तक अवकाश घोषित।

भीषण ठंड व घने कोहरे से बचाव, कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 19 दिसंबर तक अवकाश घोषित।

संतकबीरनगर। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन और जनपद में पड़ रही अत्यधिक ठंड एवं घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने छात्रों के हित में अहम फैसला लिया है। बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों का शैक्षणिक कार्य 19 दिसंबर 2025 तक पूर्णतया स्थगित रहेगा।

यह निर्णय छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए यह कदम उठाया।

हालांकि, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचकर प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधनों को आदेश की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश की प्रतिलिपि उच्च अधिकारियों तक प्रेषित की गई है।

अभिभावकों ने इस फैसले का व्यापक स्वागत किया है। मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे के प्रकोप की निरंतरता बताई है, जिसके आधार पर अवकाश की अवधि आवश्यकतानुसार बढ़ाई भी जा सकती है।

Previous articleघने कोहरे और शीतलहर से बच्चों की सुरक्षा: गोरखपुर में स्कूल-कोचिंग के समय में बदलाव
Next articleमहिला एवं बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा: लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here