मुख्यमंत्री ने सुनी 400 लोगों की समस्याएं 

मुख्यमंत्री ने सुनी 400 लोगों की समस्याएं 

उत्तर प्रदेश गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में 400 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया सबकी समस्या का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता है और सभी के साथ न्याय किया जाएगा। लोगों की समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर उसे अधिकारियों को इस निर्देश के साथ हस्तगत किया कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित करें।

CM ने कहा – OTS योजना से दें लोगों को राहत

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की। आराम से उनकी बात सुनी और उनके प्रार्थना पत्र लिए। उन्होंने सभी को समस्या के निस्तारण का भरोसा देते हुए कहा, उनके रहते किसी को चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सबकी समस्या पर प्रभावी कार्यवाही होगी। कुछ लोगों की बिजली बिल संबंधी परेशानी पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि OTS योजना से लोगों को राहत प्रदान की जाए।

Previous articleगोरखनाथ मंदिर में तमंचा लेकर घुस रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ
Next articleएसआर हॉस्पिटल में संचालित हुई ओपीडी, मरीजों की जांच और इलाज शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here