आकाशीय बिजली गिरने से दहशत में लोग ,एक की मौत
गोरखपुर/, संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के बेलौली ग्राम पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से एक 17 साल के किशोर की मौत हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल लेकर पहुंचे, जहां उसे देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बृहस्पतिवार लगभग सुबह दस बजे की है।
थाना क्षेत्र के बेलौली ग्राम पंचायत में गांव निवासी शिवम पुत्र राममिलन मेड़ बंदी का काम कर रहे था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बोवनी का दौर चल रहा है। गांव के राममिलन के खेत में धान की रोपाई चल रही थी। इस दौरान मृतक के परिजन खेत में रोपाई कर रहा थे।
सुबह दस बजे के समय किसान राममिलन का 16 साल का बेटा शिवम जब खेत पर मेड़बंदी का काम करने पहुंचा, तभी बरसात शुरू हो गया। तभी अचानक आसमान में तेज बिजली कड़की और उसी खेत पर आकर गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 साल के शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक मेहदावल रविंद्र सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर के मौत की सूचना मिली है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।















