विधायक के प्रयास से सड़कों का होगा चौड़ीकरण
खलीलाबाद क्षेत्र की सड़कों का होगा चौड़ीकरण, खर्च होंगे 34 करोड़ सदर विधायक के प्रयास से
सदर विधायक के प्रयास से बनकटिया- पचपोखरी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
उत्तर प्रदेश /संत कबीर नगर
भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के प्रयास से खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों का 64 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार होगा। 18 किलोमीटर लंबे इन दोनों मार्गों की स्थिति बदलने से शहर में बड़े वाहनों का दबाव भी कम होगा। लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के लिए शासन से नौ करोड़ मिल गया है। दोनों सड़क शहर के लिए रिंग रोड का काम करेंगी।
खलीलाबाद के विधायक अंकुर राज तिवारी ने वर्षों से खराब पड़े कुल चार मार्गों के जीर्णोद्धार को लेकर लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद से मिले थे। अपने प्रस्ताव में उन्होंने पायलपार-भुअरिया मार्ग, बनकटिया – पचपोखरी मार्ग, नौरंगिया – गोरयाभार जिगिना मार्ग तथा मैनसिर-मोलनापुर मार्ग के जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण के लिए पत्रक दिया था। विधायक की मांग पर मंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रमुख सचिव ने 18 किलोमीटर लंबे पायलपार-भुअरिया और बनकटिया-पचपोखरी मार्ग के निर्माण की मंजूरी दी। नौ-नौ किमी लंबे इन दोनों मार्गों पर 64 करोड़ खर्च होंगे।दोनों मार्गों के बन जाने से शहर की सड़कों पर दबाव कम
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इन दोनों मार्गों के बन जाने से शहर की सड़कों पर दबाव कम होगा। दोनों सड़क दो लेन की बनेगी। सड़कें शहर के लिए रिंग रोड का काम करेंगी। इन दोनों मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद भुअरिया के देवेंद्र दूबे, पायलपार के वीरेंद्र कसौधन, दयाराम, सुग्रीव समेत तमाम लोगों ने खुशी जाहिर की।
कहा कि पायलपार से भुअरिया मार्ग बहुत ही जीर्ण शीर्ण हो चुका था। इसके चलते लोगों को खलीलाबाद होकर भुअरिया जाना पड़ता था। अब लोग सीधे यहां से हाईवे की तरफ जा सकेंगे।















