डीआईजी ने पैदल गश्त कर जाम पर दिए कड़े निर्देश
गोरखपुर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा ने गिरधरगंज क्षेत्र (कूड़ाघाट) में पैदल गश्त की। उनके साथ एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और थानेदार एम्स संजय मिश्रा मौजूद रहे।
करीब 3 किलोमीटर गश्त में डीआईजी ने व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लिया। अनियमितताओं पर मौके पर सुधार के निर्देश दिए। गिरधरगंज सब्जी मंडी बाहर सड़क पर दुकानों और किनारे खड़ी गाड़ियों पर नाराजगी जताई।
डीआईजी ने कहा कि मंडी की दुकानें सड़क पर नहीं होंगी, वाहन किनारे से कम से कम एक मीटर अंदर खड़े होंगे। जाम न लगे, यह प्राथमिकता हो। जाम होने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।
डीआईजी चन्नप्पा ने बताया, ट्रैफिक दुरुस्त करने के कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने निरीक्षण की सराहना की। क्षेत्र में ट्रैफिक समस्या और व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी।















