लालपुर टीकर में सीडीओ की ग्राम चौपाल

लालपुर टीकर में सीडीओ की ग्राम चौपाल

गोरखपुर। ग्राम पंचायत लालपुर टीकर में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल हुई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। सीडीओ ने गंभीरता से सुनकर विभागीय अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए।

पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय, जल जीवन मिशन और स्वास्थ्य सेवाओं पर सबसे अधिक शिकायतें आईं। श्रीराम, रामवृक्ष, भग्गन आदि ने वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन न मिलने की बात कही। सीडीओ ने समाज कल्याण विभाग को पात्रता सूची तैयार कर लंबित मामलों का निस्तारण करने को कहा।

सीमा और माला ने व्यक्तिगत शौचालय न मिलने पर शिकायत की। पंचायत सचिव को प्रक्रिया पूरी कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए। धानी, छोटेलाल सहित कई ग्रामीणों का राशन कार्ड नहीं बना। खाद्य एवं रसद विभाग को जांच कर कार्रवाई करने को कहा।

जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी निर्माण अधूरा होने पर जलकल विभाग को तेजी लाने और देरी का कारण बताने का निर्देश दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में अनियमितता की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को सुधार करने को कहा।

चौपाल में नवजातों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम भी हुआ। सीडीओ ने खोराबार विकास खंड के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

निकाय, खंड व जिला स्तर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। यह चौपाल ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी साबित हुई। 

Previous articleडीएम ने सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया
Next article322 शहर विधानसभा: बीएलओ को एसआईआर की विशेष ट्रेनिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here