अमरेंद्र ‘रजत’ की जादुई पारी: दो छक्कों से सूर्या स्कूल को अभ्यास मैच में जीत

अमरेंद्र ‘रजत’ की जादुई पारी: दो छक्कों से सूर्या स्कूल को अभ्यास मैच में जीत

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद के मैदान पर आगामी खेल महाकुंभ के पूर्व अभ्यास मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों को बांध लिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के पुत्र व सूर्या ग्रुप निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के भतीजे, युवा सितारे अमरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी उर्फ रजत ने जादुई बल्लेबाजी से टीम को 56 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य चख लिया। तीन ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में रजत की आक्रामकता ने विपक्ष को धूल चटा दी।

ओपनर के रूप में उतरे रजत ने शुरू से ही आग उगल दी। चौकों-छक्कों की बौछार से गेंदबाज हक्के-बक्के। अंतिम ओवर में 12 रन चाहिए दर्शकों की सांसें थम गईं। रजत ने दबाव में दो लगातार छक्के ठोक टीम को विजयी बनाया। उनकी कलात्मक शॉट्स व पावर ने मैदान गर्मा दिया।

अकेले दम पर लक्ष्य हासिल कर रजत ने कप्तानी का लोहा मनवाया। दर्शक दीर्घा में ‘रजत-रजत’ के नारे गूंजे।स्कूल प्रबंधन ने इस धमाकेदार प्रदर्शन पर रजत को सम्मानित किया। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा, “रजत की प्रतिभा खेल महाकुंभ में चमकेगी।

युवा ऊर्जा से राष्ट्र निर्माण।” निदेशिका सविता चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने भविष्य की कामना की। राकेश चतुर्वेदी बोले, “खेलो इंडिया, बढ़ाओ इंडिया!”यह जीत सूर्या स्कूल की तैयारी का प्रतीक बनी। रजत का जज्बा छात्रों में उत्साह भर गया। आगामी महाकुंभ में संतकबीरनगर का परचम लहराने को बेताब।

 

Previous article25 हजार इनामी गैंगस्टर विशाल गुप्ता गिरफ्तार: गीडा से चोरी और हथियारों के मामलों में वांछित
Next articleरायबरेली में विधिक जागरूकता रैली: न्याय सबका अधिकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here