पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे अहम: डाॅ उदय

पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे अहम: डाॅ उदय

– छात्र छात्राओं में पौध वितरण का कार्यक्रम हुआ

 

उत्तर प्रदेश/संतकबीरनगर। पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उक्त बाते सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्रों के बीच पौधा वितरण कार्यक्रम में प्रबंधक डाॅ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कही। इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधे भी लगाए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल उसकी निगरानी करे। धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहाकि पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने में प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। इस दौरान छात्र छात्राओं में करीब 200 पौधे का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, बबिता त्रिपाठी, तपस्या रानी सिंह, नितेश द्विवेदी, अशोक चौबे, अर्चना सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Previous articleदुकानदार को पीटने वाले दरोगा समेत तीन सिपाही निलंबित
Next articleडा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here