डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

-डा0 उदय प्रताप चतुर्वेदी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।

-पत्नी प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी सहित सूर्या इंटरनेशनल के प्रिंसिपल,शिक्षक और छात्रों ने भी लगाए पेड़।

उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर

—मंगलवार को सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी के साथ बृक्षारोपण कर पर्यावरण के सुरक्षा के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।उनके साथ सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव सहित शिक्षक व छात्रों ने भी पेड़ लगाकर पर्यावरण की बेहतरी का संकल्प लिया।

जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी सहित शिक्षकों और छात्रों ने पेड़ लगाए।छात्रों को पौधरोपण के मायने बताते हुए डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हम सबका दायित्व है कि बड़ी संख्या में पेड़ लगाएं। स्वच्छ वायु ही हमारे जीवन का आधार है।ग्लोबल वार्मिंग पर्यावरण के लिए वैश्विक खतरा बनता जा रहा है।जिसे रोकने का एकमात्र उपाय है कि अधिक से अधिक पेड़ो को लगाया जाय।उन्होंने छात्रों से अपने घर के आसपास पेड़ लगाने की बात कही।साथ ही अपने साथियों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने का मशविरा भी दिया।प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने आने वाली पीढ़ी को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए पौधरोपण की जरूरत को समझाते हुए कहा कि जीवन के लिए जरूरी आक्सीजन की उपलब्धता और अच्छी वर्षा तभी होगी जब धरती पर हरियाली रहेगी।बढ़ते प्रदूषण से मानव जीवन की रक्षा के लिए पेड़ लगाना सबका दायित्व है।प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने पौधरोपण के महत्व समझाते हुए सभी छात्रों को पेड़ लगाने की सीख दी।इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी,आशुतोष पांडेय,नितिश द्विवेदी सहित छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

Previous articleपेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए सबसे अहम: डाॅ उदय
Next articleउत्तर प्रदेश की बैठक में कई प्रस्ताव पास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here