बस्ती की नई डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने रात 1 बजे संभाला पदभार, सुशासन पर जोरबस्ती।

बस्ती की नई डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने रात 1 बजे संभाला पदभार, सुशासन पर जोरबस्ती।

बस्ती। नवागत जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने मंगलवार रात्रि करीब 1:00 बजे बस्ती का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए: “शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च महत्व दें। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो, योजनाओं का लाभ पात्रों तक समय से पहुंचे।” डीएम ने कहा, “कानून-व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी, विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनसुनवाई को प्राथमिकता मिलेगी। सुशासन और पारदर्शिता हमारा मूल मंत्र होगा।” कार्यभार ग्रहण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम शत्रुघ्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, रश्मि यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Previous articleजनसुनवाई में लापरवाही: एसएसपी ने दो चौकी प्रभारियों को निलंबित किया, विभागीय जांच के आदेश
Next articleबस्ती की नई डीएम कृतिका ज्योत्स्ना ने भदेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा, जिले की सुख-शांति की कामना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here