छठ पूजा: स्थानीय अवकाश अब 28 अक्टूबर को
गोरखपुर। प्रशासन ने छठ महापर्व के स्थानीय अवकाश में बदलाव की घोषणा की। पहले 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को अवकाश तय था, लेकिन इसे निरस्त कर दिया गया है। सूर्योदय के अर्घ्य की महत्ता को देखते हुए अब 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।नया आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों पर प्रभावी रहेगा। यह बदलाव छठ पर्व को सुगम बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।















