सेवा पखवाड़ा: आईएमए गोरखपुर ने सीतापुर नेत्र अस्पताल में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
गोरखपुर। सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को आईएमए गोरखपुर ने सीतापुर नेत्र अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. राजेश झा और एडिशनल सीएमओ डॉ. ए.के. सिंह ने किया। महापौर ने आईएमए की सामाजिक पहल की सराहना की।
आईएमए सचिव डॉ. वाई. सिंह ने बताया कि संस्था नियमित रूप से जनहित में ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी। सीतापुर आईएमए क्लिनिक में सोमवार से शुक्रवार तक निःशुल्क ओपीडी सेवाएं उपलब्ध हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने निःस्वार्थ सेवाएं दीं। प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. वाई. सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. अमित सिंह श्रीनेत, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. अश्विनी अग्रवाल, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. दिनेश चंद्रा, डॉ. अंजू जैन, डॉ. नदीम अरशद, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. एस.के. लाट, डॉ. सारंग अग्रवाल, डॉ. रिषभ गुप्ता, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ अ ए पी गुप्ता, डॉ ए के सिंह, डॉ. आर.पी. त्रिपाठी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग की टीम शामिल रही।
यह शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है















