सूर्या स्कूल खलीलाबाद में वाद-विवाद: रेड हाउस अव्वल, सोशल मीडिया पर गहन बहस
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में शनिवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं ने “समाज में सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव” विषय पर विचार रखे। येलो, ग्रीन, रेड और ब्लू हाउस की टीमों ने हिस्सा लिया। कुछ छात्रों ने सोशल मीडिया को समाज के उत्थान का साधन बताया, जबकि अन्य ने इसकी बुराइयों पर जोर दिया।
प्रतियोगिता में रेड और येलो हाउस संयुक्त रूप से प्रथम, ब्लू हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सविता चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने विजेताओं को नकद पुरस्कार व सम्मान पत्र देकर हौसला बढ़ाया।
छात्रों ने कहा, “विद्यालय के आयोजन हमारे नैसर्गिक और मानसिक विकास में सहायक हैं।” सविता चतुर्वेदी ने बताया कि यह प्रतियोगिता बौद्धिक स्तर परखने के लिए थी। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह दी। डॉ. चतुर्वेदी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक शरद त्रिपाठी, आरती चौधरी, अर्चना त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। यह आयोजन छात्रों में बौद्धिक विकास और जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा।















