बुद्धा इंस्टिट्यूट में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025: उत्साहपूर्ण आयोजन।

बुद्धा इंस्टिट्यूट में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025: उत्साहपूर्ण आयोजन।

गोरखपुर। बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी (BIP) में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2025 को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि योगेंद्र नाथ दुबे, प्रदेश प्रवक्ता, ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स, की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक प्रो. (डॉ.) आशीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट शपथ दिलाकर किया। थीम ‘थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट’ के तहत फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका पर जोर दिया गया।

निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल ने फार्मेसी क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. शोभा लाल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। निदेशक BIM डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने विकास की दिशा में आगे बढ़ने के उपाय साझा किए। एलएन फार्मेसी कॉलेज के अवनीश त्रिपाठी और BPMC निदेशक एहेराज मोहम्मद सिद्दीकी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्लोगन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, रैली, वृक्षारोपण, पोस्टर एवं मौखिक प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इन गतिविधियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका को उजागर किया, जो स्वास्थ्य प्रबंधन, दवा सुरक्षा और जन जागरूकता में अग्रणी हैं।

सभी छात्र-छात्राएं एवं संकाय सदस्य मौजूद रहे। विशेष रूप से डॉ. प्रशांत सिंह, विकास यादव, शिवानी जायसवाल, आनंद किशोर श्रीवास्तव, सुजीत शाही, अजय यादव, अंकित पांडेय, रविंद्र सिंह, विनय कुमार, रामचंद्र भारती, नेहा श्रीवास्तव, श्रेया पांडेय, अंकिता मालवीय, पारूल गुप्ता, श्वेता यादव, अर्पित पाटीदार, अभिषेक कुमार सिंह, प्रज्ञा मिश्रा, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिव्या भारती, नेहा कन्नौजिया, सरवरी खातून, मनीष कुमार, अंजली विश्वकर्मा, आयुष्री श्रीवास्तव, डॉ. प्रेरणा पांडेय, बृजमोहन, मुनेश्वर, आदित्य, सचिन यादव, हरिओम यादव, दिव्या त्रिपाठी एवं सौरभ मधेसिया सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान चेयरमैन डॉ. आर.ए. अग्रवाल, सचिव डॉ. रजत अग्रवाल, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर विजय श्रीवास्तव और निदेशक एचआर संतोष त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। यह आयोजन फार्मेसी शिक्षा को मजबूत करने का प्रतीक बना।

Previous articleमहिला सुरक्षा व कानून-व्यवस्था: मंडलायुक्त सभागार में उच्च स्तरीय बैठक
Next articleलखनऊ खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन: मतदेय स्थलों पर बैठक, पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here