हनुमान मंदिर का वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ मंदिर फीता काटकर विधायक ने लिया आशीर्वाद
गोरखपुर/पिपरौली।क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवास में प्राचीन काली मंदिर के सटे नवनिर्मित हनुमान मंदिर मे हनुमानजी प्रतिमा मे प्राणप्रतिष्ठा किया गया।जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई।
बताते चले की हनुमान मंदिर निर्माण हेतु महाशिवरात्रि के दिन 18फरवरी को भूमि पूजन किया गया था।मंदिर निर्माण के साथ हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा मे दो दिवसीय अनुष्ठान के बाद आज विधायक प्रदीप शुक्ला ने हनुमान मंदिर का फीता काटकर आशीर्वाद लिया साथ ही विशाल भंडारे में प्रसाद का सेवन भी किया।
हनुमान मंदिर स्थापना को लेकर के ग्रामवासी बहुत ही उत्साहित हैं क्योंकि यह प्राचीन मंदिर काली जी के बगल में स्थापित हुआ है ग्राम वासियों का मानना है कि हो रही घटनाओं से भी ग्राम वासियों को निजात मिलेगी। ऐसा पूर्ण विश्वास है।
जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने अपनी भागीदारी निभाई
मंदिर निर्माण युवा समाजसेवी मानवेन्द्र शाही और रंगोली सिंह शिवा दूबे का जनसहयोग सभी ने सराहा। विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला ,ब्लॉक प्रमुख पिपरौली दिलीप कुमार यादव , मंडल अध्यक्ष सहजनवा, नरेन्द्र शुक्ला , मंडल महामंत्री पिपरौली रवि सिंह , सदर सांसद सहयोगी मनोज गुप्ता , संसद मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक मिश्रा राष्ट्रप्रेमी, रंगोली सिंह, मानवेंद्र शाही, दिनेश विश्वकर्मा, परमात्मा,प्रियश सिंह प्रसांत सिंह के साथ समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।















