फेसबुक विज्ञापन के झांसे में रिटायर्ड एक्सईएन से 25 लाख की साइबर ठगी.

फेसबुक विज्ञापन के झांसे में रिटायर्ड एक्सईएन से 25 लाख की साइबर ठगी.

गोरखपुर: चिलुआताल के मिलेनियम सिटी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) योगेंद्र कुमार चतुर्वेदी (61) से शेयर बाजार में निवेश का लालच देकर साइबर ठगों ने 25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। योगेंद्र ने बताया कि 20 जुलाई 2025 को फेसबुक पर कैपप्लेस.कॉम के विज्ञापन में निवेश का सुरक्षित मंच होने का दावा देखा। लिंक क्लिक कर वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के बाद इंटरनेशनल नंबरों से कॉल आने लगे।

कॉलर ने खुद को कंपनी कर्मचारी बताकर निवेश की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके बाद 20 जुलाई को 18,700 रुपये गूगल पे से ट्रांसफर किए। डैशबोर्ड पर लाभ दिखने से भरोसा बढ़ा, और 24 जुलाई को 10 लाख, 1 अगस्त को 9.80 लाख, 11 अगस्त को 2 लाख और 13 अगस्त को 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए। बाद में लाभ घटने और और रकम मांगने पर ठगी का अहसास हुआ। योगेंद्र ने रुपये भेजना बंद कर साइबर थाने में शिकायत की।

एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि निरीक्षक सुभाष चंद्र मामले की जांच कर रहे हैं, और बैंकों से पत्राचार शुरू है। साइबर एक्सपर्ट उपेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से सोशल मीडिया के अज्ञात लिंक और मुनाफे के लालच से सावधान रहने की अपील की।

Previous articleईआरओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर एईआरओ के साथ की बैठक
Next article99% आपराधिक कानून खत्म, यूपी बनेगा सुगम व्यापार का गढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here