ईआरओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर एईआरओ के साथ की बैठक
गोरखपुर: मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन करने के लिए एसडीएम सदर/इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ईआरओ) दीपक कुमार गुप्ता ने सहायक इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एईआरओ) के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है, इसलिए इसे त्रुटिरहित, पारदर्शी और अद्यतन रखना आवश्यक है। ईआरओ ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ), जिनमें शिक्षामित्र, पंचायत मित्र और ग्राम सेवक शामिल हैं, को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और प्रविष्टियों की शुद्धता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर बैठकर पुनरीक्षण नहीं करेंगे, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। नाम हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी करना अनिवार्य होगा। डीएम ने जोर देकर कहा कि किसी भी आपत्ति को लंबित नहीं रखा जाएगा और कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा हो। बैठक में एईआरओ/सीओ रुस्तमपुर सुनील सिंह, नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल मतदाता सूची की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।















