राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आकाशवाणी में भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर को बताया राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का आकाशवाणी में भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर को बताया राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

गोरखपुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के आकाशवाणी गोरखपुर स्टूडियो आगमन पर गरिमामय स्वागत हुआ। अभियांत्रिकी प्रमुख राहुल सिंह और कार्यक्रम प्रमुख मनीष कुमार द्विवेदी ने पुष्पमाला, शॉल और स्मृति-चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्घोषक सर्वेश दुबे की उपस्थिति ने गौरव बढ़ाया, जिन्हें राज्यपाल ने आकाशवाणी की गौरवमयी परंपरा का आधारस्तंभ बताया। राज्यपाल ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सामरिक शक्ति और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक बताया, इसे सैन्य कौशल और अटूट संकल्प का प्रमाण कहा।

उन्होंने आकाशवाणी गोरखपुर की सराहना करते हुए इसके प्रसारणों को देशभक्ति, जागरूकता और नैतिक मूल्यों का संवाहक बताया। उन्होंने आशा जताई कि आकाशवाणी राष्ट्रनिर्माण में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाता रहेगा। कार्यक्रम में नूर मुहम्मद, दीपांकर कुमार मिश्र, अंकिता मिश्रा, आलोक कुमार, मनोज कुमार यादव, सहायक अभियंता के.सी. श्रीवास्तव और डी.बी. सिंह सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आकाशवाणी परिवार ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए सर्वेश दुबे की सहभागिता को गौरवपूर्ण क्षण बताया।

 

Previous articleआशाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का डीएम ने दिया निर्देश।
Next articleचोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर गिरफ्तार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here