नगर आयुक्त की सख्ती: अवर अभियंताओं को शिकायतों पर चेतावनी, नालों की सफाई और वृक्षारोपण पर जोर

 नगर आयुक्त की सख्ती: अवर अभियंताओं को शिकायतों पर चेतावनी, नालों की सफाई और वृक्षारोपण पर जोर

गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अवर अभियंताओं की शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश जारी किए। मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और सभी अवर अभियंता बैठक में मौजूद थे। आयुक्त ने कहा कि जनता की शिकायतें, वित्तीय कार्यों में देरी, गुणवत्ता की कमी और समयसीमा का पालन न होने की स्थिति बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने और खराब गलियों के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू करने का आदेश दिया।

नालों की सफाई और जलभराव रोकने पर विशेष ध्यान देते हुए आयुक्त ने नालों की लेवलिंग और क्रॉस-निर्माण में सावधानी बरतने, स्लैब शामिल करने, और राप्ती नगर नाले को चिलुआताल से जोड़ने के निर्देश दिए। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप तैयार रखने को कहा।

वृक्षारोपण पर जोर: अवर अभियंताओं को 10,000 पेड़ लगाने का लक्ष्य दिया गया, जिसमें से 2,500 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रिगार्ड की मजबूती और डिवाइडरों पर प्लांटेशन के निर्देश दिए गए। 

आयुक्त ने चेतावनी दी कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।

Previous articleचकबंदी के लिए अब 75% किसानों की लिखित सहमति अनिवार्य।
Next articleडेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए महापौर ने शुरू किया विशेष फॉगिंग अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here