उत्तर प्रदेश कुशीनगर से बड़ी खबर है कि बेटे ने वसीयत के लालच में पिता की बेरहमी से की हत्या।

उत्तर प्रदेश कुशीनगर से बड़ी खबर है कि बेटे ने वसीयत के लालच में पिता की बेरहमी से की हत्या।

उत्तर प्रदेश कुशीनगर/कुशीनगर के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला में वसीयत करने से नाराज पुत्र ने अपने पिता की लाठी डंडे व लात घूसों से पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा बनवा पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के बहुरिया टोला निवासी बादशाह राय पुत्र ब्रह्मा राय उम्र लगभग 65 साल छह माह से बीमार थे और बिस्तर पर थे। उनका इकलौता पुत्र अभिमन्यु सिंह नशेबाज है व अक्सर रुपये पैसे के लिए प्रताड़ित करता था। इससे आजिज आकर बादशाह राय ने अपनी संपूर्ण संपति पतोहु प्रतिमा व पौत्रगणों के नाम से वसीयत कर दी। इससे खुन्नस खाया अभिमन्यु अपने पिता को हमेशा प्रताड़ित करता व मारपीट करता रहता था। शनिवार की रात करीब नौ बजे अभिमन्यु ने अपने पिता को बिस्तर से गिराकर लात घूंसो व लाठी डंडे से बुरी तरह मारा जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रविवार को मृतक की पुत्री दीपू सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी पुत्र के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। सीओ उमेश कुमार भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज विवेचना की जा रही है।

Previous articleपरिषदीय विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी दो जुलाई तक बढ़ी
Next articleलखनऊ प्रदेश में 56 तहसीलदारों के हुए ट्रान्सफर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here