फन एंड लर्न स्कूल की छात्राओं ने तिवारीपुर पुलिस को बांधी राखी, जताया भाईचारा।

फन एंड लर्न स्कूल की छात्राओं ने तिवारीपुर पुलिस को बांधी राखी, जताया भाईचारा।

 

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर, शुक्रवार को फन एंड लर्न स्कूल की छात्राओं ने थाना तिवारीपुर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर सम्मान और भाईचारे का संदेश दिया। 

 

छात्राओं ने थाना प्रभारी गौरव वर्मा, सब-इंस्पेक्टर राजेश पांडे सहित पूरी थाना टीम की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु, स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कामना की। पुलिस कर्मियों ने इस भावपूर्ण आयोजन में उत्साह दिखाया और छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “हम हर समय नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। यह राखी हमारे कर्तव्य के प्रति प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।” 

 

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना और समाज में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में थाना तिवारीपुर के कई अधिकारी, पुलिस कर्मी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। यह आयोजन पुलिस और समाज के बीच आत्मीयता बढ़ाने में महत्वपूर्ण रहा।

Previous articleउर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्राओं ने डीआईजी को बांधी राखी, जताया प्रेम और विश्वास।
Next articleडीआईजी के निर्देशन में 15 दिवसीय यातायात सुदृढ़ीकरण अभियान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here