सीबीआई का गोरखपुर में छापा: पूर्व RRB चेयरमैन, दो रेलकर्मियों के घर तलाशी।

सीबीआई का गोरखपुर में छापा: पूर्व RRB चेयरमैन, दो रेलकर्मियों के घर तलाशी।

 

गोरखपुर। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के पूर्व चेयरमैन और दो रेलकर्मियों के आवास पर गुरुवार को सीबीआई ने छापेमारी की। लखनऊ की सीबीआई टीम ने यह कार्रवाई मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फर्जी नियुक्तियों के मामले में की। सूत्रों के अनुसार, यह छापा पूर्व चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी और दो कर्मचारियों के बेटों की अवैध नियुक्ति से जुड़ा है।

सीबीआई ने पहले RRB कार्यालय में जांच की, फिर दोपहर में तीनों के आवास पर पहुंची। वहां कोई मौजूद नहीं था, लेकिन टीम ने परिवारवालों से पूछताछ कर जरूरी दस्तावेज जब्त किए। हालांकि, इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पिछले महीने दिल्ली विजिलेंस की टीम ने 2018 से अब तक की 280 नियुक्ति फाइलें जांच के लिए ले गई थीं। प्रारंभिक जांच के बाद RRB गोरखपुर के तत्कालीन चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी और उनके निजी सचिव राम संजीवन को निलंबित कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को इस मामले में केस दर्ज करने का निर्देश भी दिया है।

यह पहला मौका नहीं है जब RRB गोरखपुर में अनियमितताएं सामने आई हैं। 2022 में भी दिल्ली रेलवे विजिलेंस ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ियां पकड़ी थीं, जिसके बाद तत्कालीन चेयरमैन सहित कई कर्मचारियों को हटाया गया था। सीबीआई की इस कार्रवाई से रेलवे भर्ती में पारदर्शिता पर फिर सवाल उठ रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी

Previous articleशादी का वादा कर रेलकर्मी का यौन शोषण, संभल के दरोगा पर केस।
Next articleग्रामीणों ने पकड़ा मोटरसाइकिल चोर, पुलिस को सौंपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here